Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक गुरु लला मेमे की 13वीं पुण्यतिथि मनाई जाएगी।

फ़ाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल मनेपा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष पुण्यतिथि भुंतर में मनायी जाएगी और इस धार्मिक आयोजन में मुख्यतिथि के तौर पर ज़िला किन्नौर से संवन्ध रखने वाले महान विद्वान् आचार्य रमेश नेगी प्रवचन देने के लिए विशेष रूप से पधारेंगे।

रमेश नेगी वर्तमान में रिवालसर बौद्ध गोंपा में प्रवास कर रहे हैं। बदाह मठ के प्रमुख लामा नवाँग भी पुण्य तिथि के अवसर पर शामिल रहेंगे।

मनेपा ने जानकारी देते हुए कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर दिन भर हवन कीर्तन के साथ भण्डारे का भी आयोजन किया जायेगा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग आनंद ले सकेंगे।

हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी धर्म गुरु लला मेमे की स्मृति में 13 फरवरी को कुल्लू के देवसदन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

रक्तदान शिविर के संयोजक प्रेम लाल ने सभी से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में आ कर रक्तदान करें और पुण्य के भागीदार बने।

बैठक में राम नाथ, बलदेव, निर्मल, शेर सिंह मनेपा, सुनील, शकुन्तला, शांति, सुदर्शना, अंजू, प्रेम, रोज़ी, प्रेम बुट्टी, कमला, बलबीर ,बीजू, राज सिंघानिया आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!