कुल्लू टूडे
कुल्लू
शक्ति वंदन प्रोग्राम की सूचि में प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अर्चना ठाकुर को जिला में बतौर प्रभारी की नियुक्ति मिली है।
प्रदेश भाजपा संगठन के महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शक्ति वंदन (महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान) अभियान को गति देने के चलते भाजपा मुख्यालय शिमला में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिला प्रभारियों व संयोजकों की नियुक्तियां की।
जिसमें जिला कुल्लू से प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अर्चना ठाकुर को प्रभारी व जिला महिला मोर्चा की अध्यक्षा कमलेश शर्मा को संयोजिका की जिम्मेवारी सौंपी है।
कुल्लू जिला प्रभारी की घोषणा पर हर्ष प्रकट करते हुए अर्चना ठाकुर ने कहा है कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।
सभी जिला प्रभारी व संयोजिका राज्य प्रभारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन के सभी कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश संगठन ने सभी क्षेत्र एवं जिला प्रभारी की घोषणा कर दी है।
अब जिले के नेताओं की नजरें जिला कार्यकारिणी की घोषणा पर टिकी हुई हैं।
