Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा वर्तमान प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी जन जागरूकता अभियान के तहत कुल्लू जिला में भी कार्यक्रम किये गए।

आज कुल्लू विकास खंड में मन्नत कला मंच के कलाकारों ने ‘सरकार गांव की ओर’ के कार्यक्रम शाट पंचायत व ब्राधा पंचायत के शगचन में फोक मीडिया से सम्बंधित कार्यक्रम प्रस्तुत कर वर्तमान सरकार द्वारा जनहित में लिए गए फैसलों, जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मंच के कलाकारों में नवनीत भारद्वाज, ख़ूबराम, मानचंद, गोपाल, अशोक, हीरालाल, आशा शर्मा, चंपा, मोनिका आदि ने कुल्लवी नाटीओं के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया व साथ ही नाटक, ‘विकास गंगा’ के माध्यम से पुरानी पेंशन की बहाली ओपीएस, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, वृद्धाश्रम में रहने वालों हेतु त्यौहार अनुदान योजना, के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!