Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 23 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए 21 वर्ष से 37 वर्ष तक के युवा भर्ती किए जाएंगे।

उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होना चाहिए तथा उसकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा यह योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाणों तथा हिमाचल प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार के लिए 23 जनवरी को सुबह 11 बजे उप रोजगार कार्यालय भोरंज में उपस्थित होने की अपील की है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972222318 या मोबाइल नंबर 85580-62252 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!