कुल्लू टूडे
केलंग
बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के तहत जागरूकता लाने के लिए उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के प्रांगण में हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया।
उपायुक्त ने बताया कि यह हस्ताक्षर अभियान 19 से 24 जनवरी 2024 तक जनजातीय जिले में चलाया जाएगा।
इस हस्ताक्षर अभियान में बेटियों के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उददेश्य से केंद्र सरकार द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना आरम्भ की गई।
इस योजना के माध्य्म से सरकार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों की बेटियों की भविष्य को सुरक्षित करने के लिए उनके जन्म से लेकर बडे होने तक आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
उन्होंने बताया कि बच्चे बूढे युवा आंगनवाडी केंद्र स्कूल कालेज शासकीय कार्यालय गैर सरकारी कार्यालय सहित आम लोग इस जागरूकता अभियान में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के संकल्प के साथ हस्ताक्षर कार्यक्रम चलाया जाऐगा।
इस योजना में महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं बचाव के लिए आत्मरक्षा और आत्मनिर्भर के लिए शिविरों का आयोजन किया जाऐगा।
बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं सुरक्षित मासिक धर्म स्वच्छता प्रबन्धन किशोरी बलिकाओं में ड्रापआउट की जांच कर उन्हें शाला में प्रवेश बालक-बालिकाओं में भेदभाव कम करना है।
उपायुक्त ने कहा कि स्कूलों में नेहरू युवा केंद्र एवं स्वय सेवकों से जुडी खेल गतिबिधियों लडकियों के बीच खेलों को बढ़ावा देने पर स्कूलों सरकारी नीजि के बीच प्रतिर्स्पधा नारी लेखन चित्रकला सभी सरकारी कार्यालयों में विज्ञान मेले और प्रर्दशनी यूनीसाइकिल परियोजना का उपयोग करना सुनिश्चित किया।
उपायुक्त ने बताया कि जिला लाहौल स्पीति में एनीमिया की कमी को दूर करना प्रोषण अभियान को बढ़ावा देना लडकियों को शिक्षित करना तथा निशुल्क शिक्षा तथा उनके भविष्य के बारे में जागरूक करना प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर उन्होंने बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं लिंग भेद न करने व बेटियों का सम्मान करने व बेटियों को आगे बढ़ने के उचित अवसर प्रदान करने बारे उपस्थित सभी सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
