Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकुहल

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के पतलीकुहल थाना की पुलिस टीम ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति को 440 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना पतलीकुहल की टीम ने फोजल में समुदायिक भवन के समीप गश्त के दौरान एक नेपाली मूल के व्यक्ति के
कब्जा से 440 ग्राम चरस बरामद की है।

आरोपी के विरुद्ध थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी जांच ज़ारी है।

आरोपी की पहचान नवीन राणा पुत्र शेर बहादुर राणा निवासी नेपाल हाल किरायेदार गांव जटेहड बिहाल डाकघर कटरांई के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!