Spread the love

कुल्लू टूडे

फरीदाबाद

चेशायर होम इंडिया, दिल्ली यूनिट में शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांगजनों को चिकित्सा देखभाल और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करने के लिए एनएचपीसी और चेशायर होम इंडिया, ओखला रोड, दिल्ली यूनिट के बीच बीते दिन फरीदाबाद में सीएसआर के अंतर्गत समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।

उत्तम लाल, निदेशक (कार्मिक), एनएचपीसी और कार्यपालक निदेशक (सीएसआर एंड एसडी), एनएचपीसी की गरिमामयी उपस्थिति में महाप्रबंधक (सीएसआर एंड एसडी), एनएचपीसी और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) विजय कृष्णा, सदस्य प्रबंध समिति, चेशायर होम इंडिया द्वारा इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

इस समझौता ज्ञापन के अंतर्गत, एनएचपीसी द्वारा चेशायर होम इंडिया, दिल्ली यूनिट के माध्यम से चेशायर होम इंडिया, दिल्ली यूनिट में रह रहे दिव्यांगजनों को एक वर्ष के लिए चिकित्सीय सेवा और पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसके अतिरिक्त शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांगजनों की देखभाल के लिए चिकित्सकों, नर्सों, मनोचिकित्सकों एवं परिचारकों की व्यवस्था भी की जाएगी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!