Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीते दिन चौपाल उपमंडल के तहत बमटा पंचायत में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता की और लोगों की समस्याएं सुनी और उनका निवारण किया।

इस दौरान कुल 68 जनसमस्याएं प्राप्त हुई जिनमें से कैबिनेट मंत्री ने अधिकतर का मौके पर निपटारा किया और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान प्रदेश सरकार हिमाचल को प्रगति के पथ आगे ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को स्वरोज़गार उपलब्ध करवाने के लिए 680 करोड़ रुपए की राजीव गाँधी स्टार्टअप योजना शुरू की गई है जिसके तहत युवाओं को ई-टैक्सी के लिए 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, सौर ऊर्जा के तहत 200 करोड़ रुपए की योजना भी शुरू की गई है जिसके तहत सोलर पैनल स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध करवाने पर युवाओं को प्रतिमाह सरकार द्वारा पैसा दिया जायेगा।

इस योजना से जहाँ एक ओर युवा आत्मनिर्भर बनेंगे वहीं दूसरी ओर और लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि बमटा से खड़ापत्थर मार्ग के लिए सर्वे रिपोर्ट बनवाई जाएगी और इसके लिए संयुक्त बैठक भी आयोजित करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि माटल से बमटा सड़क की टारिंग को प्राथमिकता दी जाएगी जिसके लिए इस मार्ग को आगामी बजट में डालकर बजट का प्रावधान करवाया जायेगा।

इसके अतिरिक्त, बंटा स्कूल समीप स्टेडियम के लिए प्रयास किये जायेंगे और बजट का प्रावधान करवाया जायेगा।

उन्होंने बमटा-मड़ावग-शिमला बस सुविधा को भी जल्द बहाल करने का आश्वासन दिया।

महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति रजनीश किमटा ने कहा कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में सड़क और पानी से सम्बंधित हैं।

उन्होंने कहा कि जल्द ही लोक निर्माण मंत्री का चौपाल क्षेत्र आयोजित करवाया जायेगा और उस दौरान नेरवा बयपास की आधारशीला रखी जाएगी। इस बाईपास का कार्य 2 साल में तैयार कर लोगों को समर्पित करवाया जायेगा।

विक्रमादित्य सिंह ने सुखाश्रय योजना के तहत दो बालिकाओं सलोचना और किरण को और बेटी है अनमोल योजना के तहत 4 बच्चियों की माताओं के लिए एफडी वितरित की जिनमें रोमा शर्मा, महिंद्रा, सपना और गीता शामिल रही।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने सुमन की गोद भराई की रस्म अदा की और एक नन्हे बच्ची गुड़िया का अन्न प्रश्न किया।

उन्होंने नशा निवारण समिति की ओर से बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी भी सम्मानित किये, जिनमें डीएसपी चौपाल राज कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी चौपाल बलबीर ठाकुर, हेड कांस्टेबल रमेश पंवार और कांस्टेबल हरीश शामिल रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोक निर्माण मंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया और उनके अनुभव जाना।

आपदा राहत राशि से लाभान्वित दौलत राम, रणवीर सिंह और राम लाल ने प्रदेश सरकार का संसोधित राहत राशि उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया।

इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

प्रदर्शनी में 18 स्टॉल स्थापित किये गए थे जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर 78 लोगों को स्वास्थ्य जांचा गया, 24 लोगों के टेस्ट और निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई।

विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किये गए जिसमें 11 इंतकाल,15 उद्यान कार्ड, 6 नकल जमाबंदी, 46 प्रमाणपत्र शामिल रहे।

इसी प्रकार आयुर्वेद विभाग द्वारा कुल 104 लोगों को स्वास्थ्य जांचा गया और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

पशुपालन विभाग द्वारा 78 पशुओं के लिए मुफ्त दवाइयां दी गई, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 17 लोगों का ई-केवाईसी और 15 कार्ड अपडेट किये गए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!