Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में सब्जी मंडी के पास हुई हत्या के आरोपी को सोलन पुलिस ने कुल्लू ज़िला के ब्रो एरिया से गिरफ़्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 12-1-24 को थाना सदर पर सूचना मिली की माजिद अली जो सब्जी मण्डी सोलन के पास कबाड की दुकान चलाते है, किसी ने उनकी रात को हत्या कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तुरंत मौके पर पहुंची और हालात संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस टीम ने SFSL जुन्गा की टीम के साथ मौके का संयुक्त निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पाया गया कि मृतक का मोबाइल फोन और उनके 30-40 हजार रुपये ग़ायब थे। लाश का पोस्टमार्टम करवाया गया।

तफ्तीश पर पाया गया कि माजिद अली ने घटना से 4-5 दिन पहले ही एक अनजान व्यक्ति को काम करने के लिए दुकान पर रखा था। जिसके बारे में मृतक के परिवारजन और स्थानीय लोगों को कुछ भी पता नहीं था।

उसका असली नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि का कुछ भी पता नहीं था। जिसके बारे में जाँच पड़ताल की गई वह व्यक्ति घटना के बाद फरार चल रहा था।

पुलिस ने उसकी शिनाख्त करने और पता लगाने के लिए 4 टीमों का गठन किया और इन टीमों ने अलग अलग सबूतों पर काम करना शुरू किया।

इसके लिए मृतक की पिछले दिनों की रूट हिस्ट्री ट्रेस की गई और उनके संपर्क में आये सभी लोगों को भी ट्रेस किया गया।

इसके साथ ही 25 से ज़्यादा CCTV कैमरों की footage को एनालाइज किया गया, CDR एनालिसिस भी किया गया।

जांच के दौरान सभी टीमों द्वारा 200 से ज़्यादा लोगों से पूछताछ भी की गई। जिसमें इस संदिग्ध की फोटो ट्रेस करके इसकी मूवमेंट चेक की जो शिमला की तरफ़ होना पाई गई।

जिस पर एक टीम ने शिमला शहर जाकर जाँच की। जिसमें पता चला कि आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की नियत से मृतक का मोबाइल फोन लेकर शिमला में किसी व्यक्ति को बेच दिया।

पुलिस टीम द्वारा मृतक के मोबाइल फ़ोन को बरामद कर लिया गया है। आरोपी की मूवमेंट शिमला के रामपुर की तरफ़ पाई गई।

जिस पर पुलिस टीम ने जाँच की और आरोपी रमेश कुमार पुत्र इन्द्र चन्द निवासी लम्बी सेरी डा0 व तै0 आनी जिला कुल्लू व उम्र 47 साल को कुल्लू ज़िला के ब्रो एरिया से गिरफ़्तार किया।

आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपनी दाढ़ी मुछे काट दी तथा अन्य साक्ष्य भी मिटाने की कोशिश की।

आरोपी नयी जगहों पर जाकर नये नाम बताकर काम करता है। इसने ब्रॉ में किराए पर कमरा लिया और वहाँ छुपकर रहने लगा।

जाँच में पता चला कि आरोपी ने मृतक मजिद अली के पास 30-40 हजार रुपये देखे थे जब माजिद अली रात को सो रहा था तो तेजदार हथियार से मजिद अली के मुंह पर कई बार वार किये जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

आरोपी पहले भी कई वारदातो मे शामिल रहा है। इसके खिलाफ शिमला के बालूगंज और सदर थाना में 2 मुक़दमे स्नैचिंग चोरी के दर्ज है और थाना आनी में चोरी सेंधमारी और शराब तस्करी के 2 मुकदमे पंजीकृत है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!