Spread the love

कुल्लू टुडे
कुल्लू

जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा के तहत आने वाली सरसेई पंचायत में शरारती तत्वों ने रात के समय सरकारी स्कूल परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की।

मिली जानकारी के अनुसार सरसेई पंचायत के राजकीय प्राथ्मिक पाठशाला सरसेई में शनिवार देर रात कुछ शरारती तत्व स्कूल के गेट का ताला तोड़कर स्कूल परिसर के भीतर घुसे और स्कूल में रखे गमलोें के साथ डाईनिंग टेबल सहित अन्य फर्नीचर को तोड़ दिया।

सरसेई पंचायत की प्रधान सरला देवी ने कहा कि स्कूल परिसर में शरारती तत्वों द्वारा तोड़फोड़ करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी पंचायत के तहत उेसे कई स्थान हैं जहां नशेड़ी टोलियां बनाकर नशे का सेवन करते हैं।

जिसकी वजह से उन रास्तों से स्कूल, कालेज आने जाने वाली लड़कियों के अलावा वहां से गुजरने वाली महिलाओं का आना जाना भी मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा कि इस बाबत वे पहले भी पुलिस चौकी पतलीकुहल में उनकी पंचायत में पुलिस गशत लगाने की मांग कर चुकी हैं।

वहीं इस संर्दभ में राजकीय प्राथ्मिक पाठशाला सरसेई स्कूल की प्रधानाचार्य अर्चना शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि शनिवार देर रात को कुछ शरारती तत्व स्कूल के गेट का ताला तोड़कर स्कूल परिसर में घुसे और गमलोें के साथ डाईनिंग टेबल सहित अन्य फर्नीचर को तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि तोड़फोड़ में कीरब 50 हजार रूप्ये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!