Spread the love

कुल्लू टुडे
कुल्लू


हिमाचल प्रदेश के एक प्रमुख न्यूज वेब पोर्टल में 21 नवंबर को जिला के हरिपुर में आयोजित जनमंच में हुये एक घटनाक्रम का समाचार प्रकाशित करने पर कुल्लू के डीपीआरओ द्वारा सोशल मीडिया में उस समाचार को झंडुखाने की खबर बताया था। इसके साथ उन्होंने न्यूज वेब पोर्टल के संपादक को धमकी देने साथ उनकी कार्यशैली पर भी अपमानजनक टिप्पणी की।

जिसको लेकर करंट न्यूज वेब पोर्टल के संपादक धर्मचंद यादव ने मंगलवार को पुलिस थाना भुंतर मेें शिकायत दर्ज करवाई। हालांकि डीपीआरओ को यह कतई अधिकार नहीं है कि वह सोशल मीडिया में किसी समाचार को भ्रामक व तथ्यहीन बताये।

वह लिखित तौर पर किसी समाचार से दिक्कत होने पर उस समाचार से संबंधित अधिकारी द्वारा किये गये खंडन को मीडिया को जारी कर सकता है, न कि खुद किसी भी समाचार को लेकर सोशल मीडिया मेें घटिया टिप्पणी करे।

करंट न्यूज वेब पोर्टल के संपादक का कहना है कि डीपीआरओ द्वारा अपने पद की गरिमा को लांच्छित करते हुये करंट न्यूज वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार पर बेहुदा टिप्पणी करके वेब पोर्टल व उनकी प्रतिष्ठा पर हमला किया है। जिससे उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है।

इस लिये उन्होंने डीपीआरओ कुल्लू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही धर्मचंद यादव ने कहा कि अगर डीपीआरओ ने उनसे माफी न मांगी तो वह इस मसले को लेकर अदालत में जाने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!