कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
उपयुक्त बिलासपुर कार्यालय में पटवारी कानूनगो के खाली पदों के लिए पारिश्रमिक आधार पर सेवानिवृत्ति पटवारी कानूनगो को पुनर्नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।
उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने आज यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति पटवारी अथवा कांगो 8 जनवरी से पूर्व अपने आवेदन उपायुक्त कार्यालय को भेजें।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी जिला बिलासपुर की वेबसाइट http: // hpbilaspur.nic.in पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि यह नियुक्तियां पारिश्रमिक के आधार पर होगी इसके लिए आयु सीमा 29/12/2023 तक 65 वर्ष से अधिक न हो।
कानूनगो के लिए देय भत्ता 30 हजार एवं पटवारी के लिए 25 हजार होगा। वेबसाइट पर सभी जानकारियां उपलब्ध हैं।
