Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर मनाली के पाँच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आज समापन हुआ।

जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर मनाली के समाज शास्त्र, वाणिज्य और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर आयोजित ये शैक्षणिक भ्रमण मनाली से प्रारंभ हो कर वृंदावन, आगरा, मथुरा, दिल्ली क़ुतुब मीनार और अक्षरधाम मंदिर होते हुए वापस मनाली पहुँचा।

प्रो कृष्णा, प्रो मोनिका व प्रो ज्योति बाला ने बताया कि सम्पूर्ण महाविद्यालय के 40 विद्यार्थियों का समूह इस भ्रमण में गया था।

सभी विद्यार्थियों ने वृंदावन में बाँके बिहारी, यमुना, इस्कॉन मंदिर, निधि वन और प्रेम मंदिर के दर्शन किए।

उसके पश्चात विद्यार्थियों के समूह ने विश्व में प्रसिद्ध दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल का दीदार किया और उसका इतिहास जाना। उसके बाद आगरा के क़िले में उन्होंने प्राचीन नक़्क़ाशी को देखा।

अगले दिन बच्चो ने वृंदावन में वैष्णोदेवी मंदिर में गुफा के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

अंतिम दिवस सभी विद्यार्थियों ने दिल्ली में विश्व के सबसे बड़े मंदिर अक्षरधाम मंदिर के दर्शन किए और मंदिर में चलने वाले 3 कार्यक्रम देखें जिसमें सहजानंद दर्शन, नीलकंठ दर्शन और संस्कृति दर्शन प्रमुख रहे। साथ ही शाम को फाउंटेन शो का भी आनंद लिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के आयोजन का बहुत महत्व होता है।

इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थी ऐतिहासिक स्थानों को तो देखते ही है साथ ही साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व के गुण और कुशल प्रबंधन के गुणों का विकास होता है।

विद्यार्थी मानसिक एवं भावनात्मक रूप से मज़बूत होते है और उनमे आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने भ्रमण के लिए सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा ने प्रो कृष्णा, प्रो मोनिका व प्रो ज्योति बाला को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!