कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
जिला के उपमंडल थाना घुमारवीं के अंतर्गत पुलिस ने हुड़दंग के आरोप में एक 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
थाना घुमारवीं के एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की शाम को जय चंद पुत्र स्व. प्रकाश चंद निवासी ग्राम लधेर डाकघर मदसौर अशांति फैलाते हुए हुड़दंगबाजी कर रहा था ।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 107/151के तहत व्यक्ति के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इसी के चलते आरोपी को आज एसडीएम की अदालत में पेश किया जाएगा।
बताते चलें कि थाना घुमारवीं के एसएचओ विपिन कुमार ने एक पुलिस टीम तैयार कर क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण कर रही है ताकि क्षेत्र में शांति बनी रहे।
