Spread the love

कुल्लू टूडे

केलंग

आगामी लोक सभा चुनाव की दृष्टिगत तैयारियां तेज हो गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देनुसार केलंग में शुक्रवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई तथा उन्हें सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया से जुडे उनके दायत्वि्ों को लेकर विस्तार से अवगत करवाया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने उपायुक्त सभागार में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता की।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को अपने क्षेत्र में 28 दिसम्बर से 3 जनवरी तक अपने-अपने मतदान केंद्र का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि वह अपने सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर के उनके सम्बन्ध में निर्धारित प्रपत्र में रिर्पोट प्रस्तुत करें।

मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का निरीक्षण कर लें तथा मतदान केंद्रों में कमियों को लेकर अवगत करवाएं ताकि उन्हें समय में ठीक किया जा सके।

उन्होंने अधिकारियों को मतदान केंद्रों से जुडे प्रत्येक चिन्ताजनक पहलुओं को लेकर भी एक विस्तृत लिस्ट तैयार करने को कहा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि सवेदनशील मतदान केंद्रों की मेपिंग कर उनकी जानकारी सांझा करें ताकि उन्हें लेकर जरूरी प्रबन्ध किया जा सके।

उपायुक्त ने बूथ लेबल अधिकारियों के साथ बैठक कर सही समन्वय कायम रखने को कहा।

राहुल कुमार ने कहा प्रत्येक चुनाव प्रक्रिया के सुचारू निष्पादन में सहायक निर्वाचन अधिकारियों सेक्टर अधिकारियों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सभी अधिकारी अपने इस जिम्मेदारियों को गम्भीरता से समझे।

उनका मतदान पूर्व तैयारियों में मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं से लेकर मतदान तथा मतगणना के समय विभिन्न प्रक्रियों को लेकर समन्वय बनाने में अह्म भूमिका है।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला में सभी जानकारी को ठीक तरह से समझ ले ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना न हो।

कार्यशाला में उपमंडल अधिकारी नागरिक रजनीश शर्मा तथा तहसीलदार निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार तथा निर्वाचन कानूगो चन्द्रकांत ने निर्वाचन चरणवाद प्रक्रिया तथा उनकी जिम्मेदारियों व आवश्यक कार्रवाही के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर उपमंडल काजा के निर्वाचन अधिकारी तथा सेक्टर अधिकारियों ने वर्चुअल मीटिंग के माध्य्म से जानकारी ली।
इस मौके में अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा विशेष हेंड बुक भी प्रदान की गई। कार्यशाला में जिले के सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार, सेक्टर अधिकारियों सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुडे अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!