कुल्लू टूडे
कुल्लू
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस की टीम ने दो अलग अलग मामलों में एक महिला और एक पुरूष को 1 किलो 133 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन पुलिस थाना कुल्लू में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत दो मामले दर्ज हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पहले मामले में पुलिस टीम ने मणिकर्ण बस स्टैण्ड से आगे बरशैणी की तरफ नाकाबंदी के दौरान एक महिला से 430 ग्राम चरस बरामद की है।
वहीं दूसरे मामले में तेगड़ी नाला में नाकाबंदी के दौरान दोत राम (68 वर्ष) पुत्र स्व0 हंसु राम निवासी गांव शिल्हा डाकघर बरशैणी तहसील भून्तर के कब्ज़ा से 703 ग्राम चरस बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि दोनों आरोपीयों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
