Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिला रेडक्रॉस सोसायटी कुल्लू जिला में पीड़ित मान्यता की सेवा में अहम भूमिका निभा रही है।

यह बात उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने वीरवार को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी कल्लू के वर्ष 2024 के कैलेंडर को जारी करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा जहां समय समय पर जिले के दूरदराज क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए उनके घर द्वार के निकट चिकित्सा जांच शिविरो का आयोजन किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त रक्तदान शिवरो का भी आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी तथा उपमंडल स्तरीय रेड क्रॉस समितियां द्वारा इस वर्ष प्राकृतिक आपदा के दौरान पीड़ित लोगों को सहायता पहुंचाने में अग्रणी रही है।

उन्होंने कहा कि जिले के उप मंडल मनाली, कुल्लू, बंजार, आनी तथा निरमंड में भी उप मंडल स्तरीय रेड क्रॉस समितियां क्रियाशील है जो पीड़ित तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता में सदैव प्रयासरत है।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्विनी कुमार ,सहायक आयुक्त शशिपाल नेगी व जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!