Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

घुमारवीं के थाना में वीरवार को मिनर्वा स्कूल के बच्चों ने शैक्षणिक
भ्रमण के दौरान पुलिस कार्यप्रणाली को समझा और ज्ञानवर्धन किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली के तहत बताया कि पुलिस द्वारा प्राथमिकी किस प्रकार दर्ज की जाती है।

उन्होंने बच्चों को संज्ञेय तथा असंज्ञेय अपराधों के बारे में भी बताया।

उन्होंने कहा कि बच्चों में इस प्रकार की जागरूकता अवश्य होनी चाहिए क्योंकि अन्य लोगों को जागरूक करने में बच्चे अहम कड़ी साबित होते हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस समाज में शांति कायम करने के लिए कार्य करती है।

ऐसे मे समाज में किसी भी बुराई को पनपने से रोकना पुलिस के साथ-साथ समाज का भी काम है।

उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई गलत कार्य हो रहा है तो इसकी सूचना तुरंत
पुलिस विभाग को देनी चाहिए।

उन्होंने बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में बताया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए इन नियमों की सार्थकता के बारे में भी समझाया।

इस भ्रमण एसएचओ विपिन चैधरी ने बच्चों को रोजनामचा, मालखाना, हवालात, रसोईघर आदि के बारे में भी बताया।

इस दौरान बच्चों ने एसएचओ विपिन चौधरी से कई प्रश्न किए जिनका उन्होंने तर्क सहित सहजता से उतर देकर बच्चों की जिज्ञासा को शांत किया।

इस अवसर पर पुलिस स्टाफ और स्कूल की शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!