Spread the love

कुल्लू टूडे

कांगड़ा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से कोरोना के नए वेरिएंट ज़े.एन 1 को लेकर वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, मनसुख एल. मंड़ाविया ने की।

बैठक में कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री, नीति आयोग के सद्स्य, महानिदेशक आईसीएमआर और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. धनीराम शांडिल ने वर्चुअल माध्यम से विधानसभा परिसर (तपोवन)धर्मशाला से भाग लिया।

देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट ज़े.एन 1 के कुछ मामलें ध्यान में आने से प्रदेश स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है और केंद्र सरकार तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों की अनुपालन की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस वेरिएंट को लेकर संवेदनशील है।

ऐसा कोई मामला प्रदेश में रिपोर्ट नहीं हुआ है और विभाग पूरी सजगता से नजर बनाये हुए है।

विभाग इससे उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या से समय रहते निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।

उन्होंने कहा कि कोविड काल में भी प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्ण क्षमता से कार्य किया था।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी तक इस वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है और प्रदेशवासियों को किसी भी अफवाह में आने की कोई जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को कोविड जैसे लक्षण वाले सभी मरीजों की टेस्टिंग करने के निर्देश जारी किये गये हैं।

वर्चुअल बैठक में सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. गोपाल बेरी और सीएमओ कांगड़ा डॉ सुशील शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!