chitta
Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत पुलिस ने चिट्टा के साथ नेहर हरनोडा में एक व्यक्तिय को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम ने कार नंबर HP24A-2469 को तलाशी के लिए रोका तो उसमें सवार व्यक्ति निवासी नेहर से 2.57 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

यह केस एफआईआर नंबर 189/23 अंडर सेक्शन 21 एनडी एवं पीएस एक्ट के तहत स्पेशल सेल बिलासपुर एचसी सुरेंद्र कुमार 83 I/C हरनोडा ने नेहर के पास गश्त के दौरान दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार कार नंबर HP24A-2469 में सवार व्यक्ति से 2.57 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया।

पीएस बरमाणा से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मादक पदार्थ को ये कहाँ से लेकर आये थे और आगे इसकी कहाँ सप्लाई करनी थी।

डीएसपी मुख्यालय व पुलिस मीडिया प्रभारी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

आरोपी की पहचान अंकित उर्फ ​​डेंटी पुत्र देशराज वीपीओ बरमाणा सदर जिला बिलासपुर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!