Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के कारोबारी पर शिकंजा करते हुए जिला की बंजार पुलिस की टीम ने एक व्यक्ति को 3 किलो 01 ग्राम चरस गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना बंजार की टीम ने आज सोझा समीप पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बंजार में गश्त/ नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के कब्जा से 3 किलो 01 ग्राम चरस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को कल अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी जांच ज़ारी है।

आरोपी की पहचान छोटू लाल (36 वर्ष) पुत्र किशन चन्द गांव व डाकघर खनाग तहसील आनी के तौर पर हुई है।

साक्षी वर्मा ने कहा कि जिला में किसी भी तरह का नशा करने और नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि अगर आपके आसपास कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह के नशे का सेवन करता है या नशे का कारोबार करता है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!