Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत प्रदेश भर में ईवीएम तथा वीवीपैट द्वारा मतदान प्रक्रिया के सम्बन्ध में जन साधारण में जागरूक करने के उद्देश्य से जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 22-मनाली, 23-कुल्लू, 24-बन्जार व 25 आनी अ०जा० में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है, जो 30 जनवरी, 2024 तक जारी रहेगा।

इस कार्यक्रम के तहत ईवीएम तथा वीवीपैट सहायक रिटर्निंग अधिकारियों एवं एसडीएम को उपलब्ध करवा दी गई है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग द्वारा तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अब प्रत्येक मतदान केन्द्र के अधीन आने वाले राजस्व गांवों में मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपैट के प्रयोग बारे जागरूक करने के साथ साथ मॉक वोटिंग का अभ्यास भी करवाया जायेगा।

उन्होंने जनसाधारण से आह्वान किया है कि वे ईवीएम तथा वीवीपेट के प्रयोग से सम्बन्धित प्रक्रिया से भली भांति परिचित होने के लिये इस जागरूकता कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ उठायें तथा लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभायें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!