कुल्लू टूडे
हमीरपुर
विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने मंगलवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बणी में लाखों रुपये के विकास कार्यों के उदघाटन और शिलान्यास किए।
उन्होंने गांव तुखानी में आंगनवाड़ी केंद्र और ग्राम पंचायत बणी में लगभग साढे 26 लाख रुपये की लागत से निर्मित पनयाली-ठाणा सड़क का उदघाटन किया।
उन्होंने गांव कनेरी में ठाणा-कनेरी सड़क और सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास भी किया।
गांव तुखानी में जनसभा को संबोधित करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान राज्य के चहुमुखी विकास के लिए कई सराहनीय एवं ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए भी करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस की पिछली सरकारों के दौरान बड़सर विधानसभा क्षेत्र का चहुुमुखी विकास हुआ था और वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में भी विभिन्न योजनाओं को चरणबद्ध ढंग से अमलीजामा पहनाया जाएगा।
इंद्र दत्त लखनपाल ने पंचवटी-नाला कनोह सड़क के निर्माण और सामुदायिक भवन कनेरी के लिए 5-5 लाख रुपये का प्रावधान करने की घोषणा भी की।
