Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के बंजार थाना की पुलिस टीम ने एक 20 वर्षीय युवक को 654 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन सोमवार को पुलिस थाना बंजार की टीम ने साच समीप तांदी लिंक रोड़ में नाकाबंदी के दौरान तिजेन्द्र सिंह (20 वर्ष) पुत्र राम लाल निवासी गांव गाडा डाकघर वच्छुट तहसील बंजार जिला कुल्लू के कब्जा से 654 ग्राम चरस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी जांच ज़ारी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!