Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

बाल विकास परियोजना कटराई के तत्वाधान में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगतसुख में मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर एक दिवसीय खंड स्तरीय संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजन किया जिसकी अध्यक्षता डा पिया कपूर ने की। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है।

उन्होंने कहा कि हर स्तर पर बच्चियों, महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच न हो इसके लिए स्कूल एवं पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर लगाए जाएँ। स्वास्थ्य शिक्षिका ममता ने स्वास्थ्य एवं फलाहार बारे जानकारी दी।

किशोर स्वास्थ्य परामर्शदाता सीता नालडू ने किशोरावस्था में होने वाले बदलाव एवं मासिक धर्म स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। घनश्याम शर्मा ने एड्स के बारे में बच्चों के जागरूक किया।

वृत पर्यवेक्षिका प्रोमिला ने किशोरावस्था में लिए जाने वाले पोषाहार संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला का स्टाफ व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!