Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

वाहोट-कसोल में जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में हुई मारपीट को लेकर मामला प्रकाश में आया है।

बरमाणा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाहोट-कसोल में मंगलवार सुबह दो परिवारों के बीच झड़प एवं मारपीट में पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व गाली गलौच तथा जान से मारने की धमकी दी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत में कमलेश कुमारी पत्नी पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे सुंदर राम उनके घर आया और उन्हें उनकी जमीन पर ले गया।

वह वहां से वापिस आ रहे थे कि अचानक सुभाष ठाकुर ने उनका रास्ता रोक कर न केवल गाली गलौच किया बल्कि छीना झपटी व गंदी हरकतें भी की। जिससे उन्हें चोंटे आई हैं।

कमलेश कुमारी ने सुभाष ठाकुर पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल करवाने पर एक पक्ष ने मना कर दिया।

वहीं दूसरे पक्ष की कमलेश कुमारी पत्नी पवन कुमार का मेडिकल हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मामला दर्ज कर लिया गया है।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से पुलिस में दर्ज शिकायत में सुंदर राम पुत्र जंगी राम निवासी वाहोट-कसोल ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपनी जमीन पर काम कर रहे थे कि वहां पर पवन कुमार पुत्र कन्नू राम व उसकी पत्नी ने कमलेश ने उनका रास्ता रोका। तथा पवन कुमार ने डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

उनके द्वारा हल्ला मचाने पर उनका भतीजा सुभाष वहां पर पहुंचा तथा उन्होंने उसे छुडाया।

सुंदर राम ने पवन व उसकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!