Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के केंद्रीय छात्र संघ का सांस्कृतिक कार्यक्रम उल्लास आज महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने शिरकत की।

कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10ः30 बजे महाविद्यालय परिसर में सरस्वती वंदना व वंदे मातरम के साथ हुआ।

महाविद्यालय के केंद्रीय छात्र संघ के प्रधान विकास कुमार ने मुख्य अतिथि को बैच लगाकर सम्मानित किया।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर नीना वासुदेवा ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छात्र व छात्राओ ने मनमोहक प्रस्तुति दी।

संगीत विभाग के छात्र गुलशन ने जाना था गर हमको रास्ते मे गजल गाकर मन मोह लिया।

केंद्रीय छात्र संघ के प्रधान ने गुमनामी के अंधेरे मे था पहचान बना दिया, गुरु की कृपा ने मुझे एक अच्छा इंसान बना दिया।् इन शब्दों के साथ अपनी बात शुरू की और छात्रो को संबोधित किया।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर नीना वासुदेवा ने इस अवसर पर केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारी व सभी 56 सदस्यों को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि बम्बर ठाकुर ने कहा मुझे बहुत खुशी का अनुभव हो रहा है कि आज महाविद्यालय ने इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कॉलेज का बैडमिंटन कोर्ट का काम पूरा कर लिया जायेगा व कॉलेज की छत का काम भी जल्द पूरा किया जायेगा व इसके सिवा जो भी मांगे हमसे की गयी हैं उन्हे हम पूरी करने की पूर्ण चेष्टा करेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि गुरु और शिष्य का संबंध हमेशा से ही अनमोल है और यदि गुरु चाहे तो शिक्षक को कहीं से कहीं पहुंचा सकता है और उनका आशीर्वाद है तो विद्यार्थी को जीवन में सफल सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष नईम मोहम्मद के साथ.साथ सभी शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग भी मौजूद रहा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!