Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

हिमाचल प्रदेश के जिला उना के संतोषगढ़ में पीरा दी दरगाह के पास एक कैंटर द्वारा बाइक पर जा रहे दंपति की बाइक को टक्कर मारने का मामला सामने आया है।

इस हादसे में बाइक पर सवार पति की मौत हो गई व पत्नी गंभीर तौर पर घायल अस्पताल में उपचाराधीन है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात पति पत्नी बाइक पर सवार को कर नंगड़ा से ऊना की तरफ आ रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक पीरा दी दरगार रामपुर के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से दोनों सड़क के साथ लगती नाली में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया।

जहां बाइक सवार की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्स्कों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन जख्मों की ताव सहन न करते हुए चंडीगढ़ में उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने रेड लाइट चौक के पास धर दबोच लिया।

पुलिस ने कैंटर चालक हमीरपुर निवासी इशान खान के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 28 वर्षीय ऋषभ कुमार निवासी नंगड़ा जिला ऊना के तौर पर हुई है।

जबकि उसकी पत्नी सोनिया गंभीर रूप से घायल अस्पताल में उपचाराधीन है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!