Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब की एक महिला को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मनाली थाने के इंस्पेक्टर मुकेश टीम के साथ गश्त पर थे।

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पंजाब की एक महिला यहां पर सैक्स रैकेट चला रही है।

जिस पर इंस्पेक्टर मुकेश ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सिमसा के पास महिला को धर दबोचा।

केडी शर्मा के अनुसार सैक्स रैकेट चलाने वाली 40 वर्षीय महिला प्रवीण इशरत पंजाब के कपूरथला की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके चंगुल से दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। यह दोनों महिलाएं पंश्चिमी बंगाल व कोलकाता की रहने वाली हैं।

जिन्हें प्रवीण इशरत सफाई काम दिलाने के बहाने मनाली के कर आई थी। लेकिन यहां पर वह उनसे देह व्यापार का गलीज धंधा करवाने लगी।

उन्होंने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मनाली पुलिस ने सैक्स रैकेट का यह दूसरा मामला पकड़ा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!