Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने कुलदीप सिंह पठानिया ने दशहरा उत्सव के दौरान आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता, विकासात्मक झांकी में प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को सम्मानित किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने दशहरा पर्व के दौरान देवी देवताओं के शिविरों में सुंदरता, सफाई, पुरातन वेशभूषा , संस्कृति दर्शन तथा वाद्य यंत्रों की अच्छी धुन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले देवता श्री अनंत छमाहु, पलदी गढ़ गोपालपुर, तहसील बंजार के कारदार मोहन सिंह को सम्मानित किया।

उन्होंने विकासात्मक झांकी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले भाषा कला एवं संस्कृति विभाग तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले ग्रामीण विकास के अधिकारियों को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने लोकनृत्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले सांस्कृतिक दलो को भी सम्मानित किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!