Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

घुमारवीं में शिवम इंस्टीच्यूट फार वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर सोसायटी की बैठक संस्था के चेयरमैन दिनेश भुट्टो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सोसायटी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में पारित प्रस्तावों की जानकारी देते हुए सोसायटी प्रेस सचिव पूनम शर्मा ने बताया कि बैठक में एसआईवीटी सोसायटी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सोसायटी द्वारा नई शाखाओं को खोलने के लिए भी सहमति प्रदान की गई।

बिलासपुर, हमीरपुर, उना तथा मंडी जिला में संचालित एसआईवीटी संस्थानों में कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा का प्रावधान जारी रहेगा।

जबकि समाज के अन्य सरोकारों की पूर्ति के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों की शादी के लिए राशि का बढ़ाकर 5 हजार से सात हजार रूपए कर दिया गया है।

इस दौरान कुछ नए सदस्यों को भी सोसायटी में जोड़ा गया है जबकि निष्क्रिय सदस्यों की सदस्यता को सर्वसम्मति से समाप्त किया गया।

पूनम शर्मा ने बताया कि एसआईवीसी सोसायटी की सीए द्वारा तैयार की गई वार्षिक रिपोर्ट को ध्वनिमत से पारित किया गया।

उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार सोसायटी सदस्य भी छात्र-छा़त्राओं की तर्ज पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिल्ली जाएंगे जिस पर सभी ने सहमति प्रदान की।

बैठक में विशाल शर्मा, भाग सिंह, उतम सिंह, पंकज शर्मा, सतीश शर्मा, सतीश निखिल, अनिल शर्मा, सुरेश कुमार, पूनम शमार्, सोनिया शर्मा, श्वेता शर्मा, मनीष कुमार, दिनेश भुट्टो और विजय कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!