Spread the love

कुल्लू टुडे
रामपुर


बुधवार देर रात छोटी दिवाली के मौके पर शिमला जिला के रोहड़ू में पुलिस ने एक होटल में छापामारी करते हुये एक होटल में छः लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में होटल का मैनेजर भी शामिल है। छापामारी में पुलिस ने मौके से 67 हजार की नगदी भी जब्त की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर देर रात को रोहड़ू बाजार में एक निजी होटल में छापा मारा। तो होटल के एक कमरे में छः लोग जुआ खेलते पाए गए। इनमें पांच आरोपी रोहड़ू और एक उतराखंड का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक इनकी पहचान रोहड़ू निवासी हेमराज, सचिन नेगी, सर्वण कुमार, दिनेश कुमार व रिंकू और होटल मैनेजर खुशपाल सिंह निवासी उतराखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरूद्व गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!