कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
बाल विज्ञान सम्मेलन खंड स्तरीय सीनियर विंग क्विज प्रतियोगिता में अव्वल रहा शिवा इंटरनेशनल स्कूल
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में आयोजित 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन में शिवा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने खंड स्तरीय सीनियर विंग क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल ने बताया कि इस विद्यालय से सुहानी और पर्णिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय अपने अभिभावकों और अपने जिले का नाम रोशन किया है।
प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धियों का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत, सबंधित साईंस विभाग के सभी अध्यापक, अभिभावकों का सहयोग एवंम विशेष रूप से स्कूल के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
स्कूल प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा ने सभी अध्यापकों को बच्चों का सही मार्गदर्शन करने के लिए बधाई दी तथा इसी तरह ही कर्मठ होकर आगे भी नई बुलंदियों को छूने और काम करने के लिए बच्चों तथा अध्यापकों को प्रोत्साहित किया।
