कुल्लू टूडे
कुल्लू
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए कुल्लू पहुंच गए हैं।
यहां पहुंचकर उन्होंने देवी देवताओं के अस्थाई शिविर पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
जबकि इस दौरान उन्होंने उत्तर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता और राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ जिला स्तरीय कबड्डी और अन्य प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग ले।
उन्होंने इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों और लोगों को दशहरा उत्सव की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा हमारी संस्कृति का परिचायक है यहां के लोग प्राचीन संस्कृति का निर्वहन कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उत्सव के दौरान इस तरह के खेलों का आयोजन करने से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
