Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के विद्यार्थियों ने इंटर कॉलेज युवा महोत्सव हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी के ग्रुप 4 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 25 महाविद्यालयों में तृतीय स्थान हासिल किया।

ग्रुप 4 समन्वयक डॉक्टर नम्रता पठानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सीमा रोहड़ू में संपन्न हुए चार दिवसीय युवा महोत्सव में नाटक, स्किट तथा माइम में सराहनीय प्रस्तुतियां दी।

प्रसिद्ध रंग कर्मी अभिषेक डोगरा के निर्देशन में प्रख्यात लेखक सआदत हसन मंटो के अफसाने पर आधारित नाटक तमाशा में विद्यार्थियों ने मानवीय संवेदनाओं को प्रभावशाली तरीके से रंगमंच पर उतारा।

हास्य नाटक ब्रेकिंग न्यूज़ में सेंसेशनल जर्नलिज्म से उपजे हास्य को भी खूब सराहा गया।

भारत के स्वतंत्रता संग्राम से प्रेरित माइम की शानदार प्रस्तुति से महाविद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डा० प्रेम सिंह कटवाल ने पूरी ग्रुप 4 कमेटी तथा विजेता टीम को उनकी इस बेहतरीन उपलब्धि के लिए बधाई तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर ग्रुप 4 समिति के सदस्य डा0 भूमेंद्र जसवाल, प्रो अनुप्रिया, प्रो हितेश, प्रो सोनिका सोंबल, प्रो विकास चंदेल के साथ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुरेंद्र ठाकुर, प्रो०रितु तथा प्रो० रोहिणी कांता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!