Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

प्रधान मन्त्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम पर आधिारित फसल बीमा योजना के तहत बीमा करवाने की अंतिम तिथि जारी।

कृषि उप निदेशक कुल्लू ने बताया कि कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा रबी सीजन 2023 – 2024 में फसलों के बीमा के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।

जिसके तहत गेंहूं की फसल पर बीमा राशि 60000 रूपये प्रति हैक्टर तथा प्रीमियम रााशि 72 रूपये प्रति बीघा रहेगी, जौ पर बीमा राशि50000 प्रति हैक्टर तथा प्रीमियम रााशि 60 रूपये प्रति बीघा है उन्होने कहा कि बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर,2023 है।

उन्होने कहा कि लहसुन फसल पर बीमा राशि 200000 प्रति हैक्टर तथा प्रीमियम रााशि 800 रूपये प्रति बीघा है बीमा करवाने की अंतिम तिथि 14 दिसम्बर, 2023 है।

उन्होने कहा कि इच्छुक किसान फसलों के बीमा करने के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि मोबाइल नंबर- 70188-06168 एवं 86298-02474 पर संपर्क कर सकते हैं ।

उन्होंने कुल्लू जिले के समस्त किसानों से आग्रह किया है कि अपनी फसलों का बीमा उपरोक्त कम्पनी से अंतिम तिथि से पूर्व करवा लें।

उन्होने कहा कि अधिक जानकारी के लिए खण्ड के विष्यवाद विशेषज्ञ, कृषि विकास अधिकारी एवं बीमा करवाने के लिए उपरोक्त लिखित कम्पनी से सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!