Spread the love

कुल्लू टूडे

उदयपुर

उदयपुर दौरे के दौरान विधायक रवि ठाकुर ने वन विभाग द्वारा बनाए जाने वाले उदयपुर व्यू प्वाइंट का शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि इस व्यू प्वाइंट के तैयार होने के बाद उदयपुर घूमने आने वाले सैलानियों को जहां एक ही स्थल से पूरे उदयपुर घाटी का मनमोहक दृश्य दिखेगा।

वहीं पर्यटकों को यहां वन विभाग द्वारा हर सुविधा आने वाले समय में उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि लाहुल स्पीति में पर्यटन कारोबार रफ्तार पकड़े और अधिक से अधिक लोग पर्यटन कारोबार से जुड़े।

विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वे जो कहते हैं वे करके दिखाते हैं। लिहाजा लाहुल स्पीति में आने वाले समय में पर्यटन कारोबार को नए शिखर पर पहुंचाने का उन्होंने जो लक्ष्य रखा है उसे वे हर हाल में पुरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि उदयपुर का व्यू प्वाइंट भी पर्यटन कारोबार के लिए तैयार किए गए मास्टर प्लान का हिस्सा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!