Spread the love

कुल्लू टूडे

उना

पुलिस थाना हरोली को बीते दिन गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अप्पर बढ़ेड़ा की दो मंजिल बिल्डिंग में अवैध रूप से नशा निवारण केन्द्र ( Illegal Rehabilitation Centre ) चलाया जा रहा है।

जिस पर प्रभारी थाना सुनील सांख्यान द्वारा उप मण्डल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन लाल रावत को अवगत करवाया गया।

जिस पर उप मण्डल पुलिस अधिकारी हरोली मोहन लाल रावत BMO हरोली संजय मनकोटिया के साथ तुरंत मौका पर आए व नि. सुनील कुमार द्वारा प्रधान व उप-प्रधान ग्रांम पंचायत बढ़ेड़ा को रेडिंग पार्टी में शामिल करके अपनी टीम (स0उ0नि0 निर्मल पटियाल, मु0आ0 नरेन्द्र कुमार, आ0 अजय कुमार) के साथ तुरन्त कार्यवाही करते हुए मौका पर छापा मारा गया।

तो गुप्त सूचना के अनुसार मौका पर दो मंजिल बिल्डिंग पाई गई व 33 मरीज अवैध रूप से एक कमरा के अन्दर बन्द होना पाये गये, जिनमें से 31 मरीज पंजाब के व 2 मरीज हिमाचल (1 चम्बा व 1 सोलन) के रहने वाले पाये गये।

उपरोक्त नशा निवारण केन्द्र में भर्ती एक मरीज अजय कुमार ने बतलाया कि इसको जहां भर्ती करवाने हेतू इसके परिवारजनो ने उपरोक्त केन्द्र को 20,000/- रूपये की राशी दी है।

जो इस तरह अवैध रुप से नशा निवारण केन्द्र चलाना , झूठ बोल कर लोगों से रूपये ऐंठना व 33 युवकों को कमरे के अन्दर बन्द रखने पर बलराम निवासी बारापुर, बलजीत निवासी चब्बेवाल, सौरभ निवासी गांव बस्सी, अमरीक सिंह निवासी गांव मेहना, हरप्रीत सिंह पुत्र निरंजन सिंह गांव बिहला जिला होशियारपुर पंजाब व राहुल कुमार पुत्र के.पी. सिंह निवासी रक्कड़ कलोनी जिला ऊना (हि.प्र.) के खिलाफ पुलिस थाना हरोली में भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!