Spread the love

कुल्लू टूडे

बंजार/सैंज

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की बंजार और सैंज पुलिस की टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान अलग-अलग मामले में दो लोगों को धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले मामले में पुलिस थाना बंजार की टीम ने देऊरी में नाकाबंदी के दौरान युवक के कब्ज़े से 125 ग्राम अफ़ीम बरामद की है।

आरोपी की पहचान रवि (25 वर्ष) पुत्र कीमत सिंह निवासी मोहल्ला सदावर्थ तहसील रूपनगर जिला रूपनगर पंजाब के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि दूसरे मामले में पुलिस थाना सैन्ज की टीम ने पुखरी गश्त/ नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति के कब्ज़े से 90 ग्राम चरस बरामद की हैं।

आरोपी की पहचान चन्द्र सैन पुत्र मोहन लाल निवासी गाँव व डाकघर भलाण तहसील सैन्ज के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बंजार व थाना सैन्ज में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!