Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की भुंतर पुलिस ने अगस्त के दौरान गाड़ी में सवार पति-पत्नी को 66 ग्राम चरस सहित धर दबोचा है।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज भुंतर थाना की टीम ने दियार रोड पर गश्त के दौरान एक गाड़ी न0 PB 08 FE 1141 को प्रक्रियानुसार चैक किया तो सुखविंद्र सिंह (53 वर्ष) निवासी भोपा राय ज़िला कपूरथला (पंजाब) व उसकी पत्नी के कब्जे से 66 ग्राम चिट्टा बरामद की है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी जांच ज़ारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!