Spread the love

कुल्लू टूडे

हमीरपुर

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बड़सर में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर प्रतिभागियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलकूद का बहुत ज्यादा महत्व होता है।

इससे न केवल बच्चे शारीरिक रूप से फिट होते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित होता है।

विधायक ने कहा कि खेल के मैदान में बच्चों में टीम भावना, आपसी सहयोग, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता, संघर्षशीलता और कई अन्य गुण बहुत ही सहजता के साथ आत्मसात हो जाते हैं। ये गुण बच्चे को जीवन में आगे बढ़ने के लिए अत्यंत आवश्यक होते हैं।

इसलिए, विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक, एनसीसी और एनएसएस जैसी गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।

इससे पहले विधायक ने ध्वजारोहण के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया तथा प्रतिभागी खिलाड़ियों के मार्चपास्ट की सलामी ली।

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!