Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन पुलिस ने जिला के टकसाल में घर के बाहर खड़ी चोरी हुई बुलेट मोटरसाकिल को बरामद कर लिया है। साथ ही मोटरसाइकिल चोरी मामले 2 नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरज शर्मा निवासी डा0 टकसाल तह0 कसौली जिला सोलन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि इसके पास बुलेट मोटसाईकिल न0 HP15A-7117 (बुलेट) है जो इसके भाई के नाम पर है और यह इस बुलेट मोटरसाईकिल का इस्तेमाल करता है।

शिकायत पत्र में इसने लिखाया कि 24 सितम्बर को इसने बुलेट मोटरसाईकिल को अपने घर के बाहर खड़ा किया था, जो दिनांक 26 सितम्बर को समय 3.25 AM पर इसकी बुलेट मोटरसाईकिल को धग्गड़ से कोई चुरा करके ले गया है।

उन्होंने बताया कि मजबून शिकायत पत्र व हालात तस्दीक उपरांत मामला U/S 379 IPC का वकूह में आना गया जिस पर मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत थाना किया गया है। मुकदमा की तफतीश के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि दोनों ही आरोपी नाबालिग हैं। जिनमें एक नेपाल और दूसरा बिहार से हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को 14 दिन की रिमाण्ड पर रिमांड होम शिमला भेजा गया है और आरोपियों की निशानदेही पर बुलेट मोटरसाइकिल की बरामदगी कर ली गई है।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन्होंने क़रीब 4 और मोटरसाइकिल कालका परमाणु क्षेत्त्रों से भी उठायी है।

जिस पर छानबीन करके संबंधित थाना क्षेत्रों को भी सूचित किया जा रहा है।मुकदमा में जाँच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!