कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दसगांव में आज सुबह 10 से 11बजे तक सामूहिक श्रमदान करते हुए, विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई।
विद्यालय के सौंदर्यीकरण
हेतु, खेल का मैदान सहित, सारे विद्यालय परिसर की सफाई की गई। झाड़ियों की छंटाई कर, खरपतवार, घास हटाई गई। सभी विद्यार्थियों व संस्था सदस्यों ने स्वच्छता शपथ ली।
विद्यालय में “स्वच्छता ही सेवा है” व “कचरा मुक्त भारत” इस ध्येय का लेकर 15 सितंबर से 30 सितम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
स्वच्छता पखवाड़े में ”स्वच्छता ही सेवा है” थीम पर चित्रकला, पोस्टर, निबंध लेखन, नारा लेखन आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य राकेश शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों सहित प्रधान ओमप्रकाश चड्ढा, कुलदीप कुमार, राकेश कुमार, रितेश कौंडल, सुकर्मा शर्मा, लता ठाकुर,कामिनी चंदेल, सहित अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
