Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और माता का शुभ आशीर्वाद प्राप्त किया।

पंजाब, हिमाचल, हरियाणा दिल्ली और अन्य प्रदेशों से श्रद्धालुओं का जमाबड़ा माता के दरबार में सुबह से ही लगना शुरू हो गया था।

हालांकि मंदिर के द्वारा सुबह 4 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए थे। लेकिन उसके बावजूद श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम लगातार जारी रहा।

जिसके चलते श्रद्धालुओं की भीड़ फ्लावर को पार करते हुए एक, दो, तीन और चार नंबर सेक्टर तक पहुंची।

पंजाब की समाजसेवी संस्थाओं के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु माता के मुख्य और निकासी द्वार पर ठंडी पानी की छबीलें लगाई गई थी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!