कुल्लू टूडे
बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर
अपना घर वृद्धाश्रम दियोली में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का आयोजन अभिषेक गर्ग आईएएस उपमंडल अधिकारी सदर बिलासपुर की अध्यक्षता में किया गया।
इस आयोजन में वृद्धाश्रम के वृद्धों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी रमेश बंसल द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए सभी वृद्धजनों के स्वस्थ रहने की कामना की।
उन्होंने बताया कि आज पूरे ज़िला में इस दिन को एक पर्व की तरह मनाया जा रहा है।
मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रकाश बंसल ने अपना घर में रह रहे वृद्धों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा की यह संस्था गत तीन वर्षों से बिना किसी विभागीय सहायता अनुदान के इस वृद्धाश्रम का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है।
इस अवसर मुख्यातिथि ने विभाग तथा मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को इस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वृद्धों का केवल एक दिन नहीं होता बल्कि वृद्धों से हमारा हर दिन होता है।
उन्होंने कहा की कोई भी समाज वृद्धजनों के मार्गदर्शन के बग़ैर सही दिशा में उन्नति तथा प्रगति नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि हमें अपने बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए उनकी जरूरतें बहुत छोटी होती है।
लेकिन इस भागदौड़ के समय और आधुनिकता के नाम पर हमारी युवा पीढ़ी वृद्धजनों के समाज के लिए किए गए योगदान को भुलाती जा रही है।
उन्होंने इस मौके पर वृद्धजनों को सम्मानित किया तथा उनसे रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर उनका निपटारा भी किया।
उन्होंने मानव सेवा ट्रस्ट को अपना घर वृद्धाश्रम के संचालन के हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर एम्स की तरफ़ से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया है। जिसमें सभी वृद्धों की चिकित्सा जांच की गई।
इस मौके पर मनसा राम, मनी राम, लेख राम सेन, निशा कुमारी व पंकज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ठाकरी देवी 95 वर्ष दर्शानू देवी 92, बंजारू देवी 83, पापु 87, स्वर्ण सिंह, 87 पुन्नू राम 81, परस राम 82, चैत्रु देवी 88 व सुख राम 80 साल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर तथा नृत्य का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरान्त बुजुर्गों के लिये विशेष भोजन भी परोसा गया।
