Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज चंबा के विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी स्वर्गीय माता चंचल नैय्यर की रस्म क्रिया में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान नीरज नैय्यर के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें सांत्वना प्रदान की।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चंचल नैय्यर एक मिलनसार महिला थीं। समाज सेवा में दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक यादविंदर गोमा, संजय रतन, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी धर्म सिंह पठानिया और अमित भरमौरी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!