कुल्लू टूडे
ऊना
ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला की हरोली पुलिस की टीम ने 2 युवकों को 3.47 ग्राम चिट्टा सहित धर दबोचा है।
थाना प्रभारी हरोली सुनील सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन की अगुवाई मे जिला पुलिस ऊना लगातार नशा के कारोवारियो पर शिंकजा कस्से हुये है।
इसी कड़ी में आज एक बार फिर हरोली पुलिस की एक टीम ने आज गुप्त सूचना के आधार पर दो बुलेट सवार युवको से चिटटा पकडने मे सफलता प्राप्त की है।
हरोली पुलिस की एक टीम आज मु0आ0 महेन्द्र के नेतृत्व मे पैटोलिंग पर थी।
इस दौरान मुखविर से सूचना मिली कि एक बुलेट पर सवार दो युवक गढशंकर पंजाब से गोंदपुर जयचंद की ओर चिटटा लेकर आ रहे है।
जिस पर पुलिस ने नाकावंदी करके दोनो युवको को सिंगा एसआर फैक्टरी के नजदीक 3.47 ग्राम हैरोइन के साथ पकड लिया है। सूचना मिलने तक पुलिस मौका पर कारवाई मे डुटी हुई है।
आरोपियो की पहचान अक्षय कुमार पुत्र राजिन्द्र सिंह गांव व डा0-सिंगा उम्र 26 वर्ष तथा योगेश्वर पुत्र वक्शीश राम गांव व डा0-सिंगा, उम्र 22 वर्ष के रूप मे हुई है।
इस वर्ष अभी तक हरोली पुलिस ने नशे के व्यापारियो व सौदागरो के खिलाफ जबरदस्त कारवाई की है तथा हरोली पुलिस थाना मे ही कुल 40 अभियोग 9 महीने मे दर्ज हुये हैं जिनमें करीब 60 से ज्यादा आरोपियों को पुलिस हवालात पहुचा चुकी है।
