कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
करगिल शहीद विजय पाल मैमोरियल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में इको क्लब उर्विजा के बच्चों ने स्वच्छता ही सेवा अभियाना् के तहत स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान छेड़ा।
इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि स्वच्छता का मानव जीवन में बहुत महत्व है।
यदि वातावरण साफ सुथरा होगा तो किसी प्रकार की बीमारियां नहीं पनपेंगी। शरीर, मन स्वस्थ होगा।
उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में ढालें। सुबह उठकर अपना बिस्तर, कमरा और स्टडी टेबल को साफ करें।
उसके बाद माता पिता के कार्य में हाथ बंटाए तथा गली मोहल्ले में स्वच्छता का अलख जगाएं। लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें ताकि लोग गंदगी न फैलाएं।
इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के टिप्स दिए तथा बेटियों को गुड टच बैड टच के बारे में समझाया।
इस अभियान में बच्चों ने मैदान की सफाई की तथा फूलों की क्यारियों को संवारा।
इस अभियान में डीपीई पवन कुमार, होम साइंस टीचर बनीता और ऊषा उपस्थित रहे।
