कुल्लू टूडे
सोलन
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के दभोटा में कार सवार दो युवकों को अवैध हथियार सहित धर दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को पुलिस टीम दभोटा के गांव भोगपुर में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस द्वारा हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट कर को तलाशी में रोका। तलाशी के दौरान कार में सवार दो युवकों से अवैध तौर पर रखी पिस्तौल, दो मैगजीन व 10 जिंदा कारतूस बरामद किए।
पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान कार चालक किंदा व मनजोत सिंह पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव सेरी नालागढ़ के रूप में हुई है।
