Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

जिला बिलासपुर के कोल वैली पब्लिक स्कूल नेहर में चल रही उप खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता धूमधाम के साथ सम्पन्न हो गई।

उपखंड स्तरीय खेलें दो दिन तक चली और जिसमें लगभग 27 प्राथमिक स्कूलों ने भाग लिया।

समापन समारोह के उपलक्ष्य पर समाजसेवी व हिमाचल प्रदेश कृषि सेवाएं से सेवानिवृत डिप्टी डायरेक्टर डॉ प्रकाश चंद ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को इनाम बांटे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि खेलें शारीरिक व मानसिक क्षमता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि खेलें हमें अनुशासन के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ना भी सिखाती हैं।

उन्होने खेल स्पर्धा में विजयी रहे खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी तथा जो खिलाड़ी असफल हुए हैं उन्हे भविष्य में बेहतर प्रयास करने की नसीहत भी दी।

इस अवसर पर उनके साथ रहे विशिष्ठ अतिथि सेवानिवृत शिक्षक शिव राम ठाकुर ने खिलाडिय़ों से जीवन में आगे बढ़ते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी महत्व प्रदान करते हुए निरन्तर भाग लेने का आहवान किया।

इस खेल स्पर्धा के अंतर्गत, भाषण प्रतियोगिता तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा ऊंची व लंबी कूद दौड़, खो-खो, वालीबॉल, कबड्डी, आदि खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले।

इसी कड़ी के चलते छात्र वर्ग की हुई कबड्डी स्पर्धा के एक रोमांचक मुकाबले में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रामबाग ने सायर स्कूल को हराया।

जबकि कबड्डी की ही छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता में पंजगाई ने हरनोड़ा को हराया।

वालीबॉल में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पंजगाईं विजेता व हरनोड़ा उपविजेता रहा।

खो-खो की छात्र वर्ग में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पंजगाई व उपविजेता दसगांव रहा।

वही छात्रा वर्ग में राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला हरनोड़ा विजेता व उपविजेता पंजगाई, 50 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में मोहित हरनोड़ा विजेता और उप विजेता रिषभ व छात्रा वर्ग में अंशु पंजगाई विजेता और अनन्य सायर उपविजेता।

सौ मीटर दौड़ में रिषभ हरनोड़ा विजेता व संचित रामबाग रनरअप, छात्त्रा वर्ग में अंशु पंजगाईं रन्नर व अनन्य सायर रनर अप छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ में कृष्णा रामबाग रनर व आदविक दसगांव रनरअप और छात्रा वर्ग में करीना पंजगाईं रनर व अनन्य सायर रनरअप रही।

वहीं इन स्पर्धाओं में ऑल राउंड बेस्ट की ट्रॉफी पर राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला पंजगाईं ने कब्जा जमाया।

छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में सबसे बेहतर खिलाड़ी दस गांव स्कूल का छात्र हनी और वहीं छात्रा वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पंजगाईं की अंशु को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रतिभागी विद्यालयों के सीएचटी यशवंत ठाकुर, अम्बिका, सीता देवी, रीता देवी, कोल वैली पब्लिक स्कूल नेहर के प्रिंसिपल कालिदास, विभिन्न पाठशालाओं से आए हुए शिक्षक, टीम प्रभारी, पाठशाला परिवार के सभी सदस्य,प्रतिभागी बच्चे, अभिभावक तथा स्थानीय जनसमूह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!